मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के रामपुर रोड पर स्थित झिरी घाट में एक भीषण हादसा हो गया। यहां रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास बीती देर शाम को रांची से दिल्ली जाते समय एयर एम्बुलेंस के क्रैश हो गई थी। जहां अब खुलासा हुआ है कि विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा थाना इलाके के तुरुकपुर गांव के नजदीक निकली निचली गंग नहर में एक तेज रफ्तार कार गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में हुई, जब कार इटावा की तरफ जा रही थी।
भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।
बेंगलुरु में आज तड़के कई वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भीषणा हादसा हो गया।
बांग्लादेश में आज यानी गुरुवार होने वाले आम चुनाव से पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सुबह घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार और अज्ञात वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। कार में सवार सभी लोग महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से नोएडा लौट रहे थे। ये हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 के समीप हुआ, जो पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सब डवीजन भदरवाह के थानाला में सेना का वाहन खाई में गिरने से चार जवान शहीद हो गए हैं। जबकि नौ घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी में बंद मकान के अंदर मंगलवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी देहात पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच की।






















